रायपुर। राजधानी रायपुर में पहली बार Kabbadi Premier League के फॉर्मेट में होने जा रही है। रायपुर Kabbadi Premier League के नाम पर यह प्रतियोगिता 18, 19 और 20 अक्टूबर को होगी। आज रविवार को इस लीग के विजेताओं को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया गया। अनावरण के दौरान संयोजक संदीप साहू पार्षद ने कहा कि 18, 19, 20 अक्टूबर को होने वाले आयोजन में 8 टीम भाग ले रही है। रायपुर जिले के सभी खिलाड़ी इसमें सम्मिलित रहेंगे। हमारा उद्देश्य था कि रायपुर के जितने भी कबड्डी के खिलाड़ी हैं उनको एक मंच दिया जाए। हमारे ग्रामीण अंचल के जो खिलाड़ी हैं उनको प्लेटफॉर्म देने का काम किया जा रहा है। फाइनल मैच के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आमंत्रण दिया जा चुका है। रायपुर कबड्डी लीग की समिति के अध्यक्ष छगनू राम साहू ने कहा कि रायपुर से टीम नहीं निकल पा रही है। हम ज्यादा से ज्यादा कबड्डी खिलाड़ी तैयार करना चाह रहे हैं। रायपुर से नेशनल का सेलेक्शन कम हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ का पहला आयोजन है। क्लब के सदस्यों ने ट्रायल में हिस्सा लिया था। इसके बाद 300 में से 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों को 8 टीम में बांटा गया है। इस दौरान रायपुर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राम विशाल साहू, सुनील झा, कार्यक्रम संयोजक पार्षद संदीप साहू विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमश: प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए और चौथे नंबर की टीम को 11 हजार रुपए मिलेंगे। बेस्ट रेडर, बेस्ट कैचर और बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूनार्मेंट को रेंजर साइकिल इनाम में दी जाएगी।
To read more log on to https://glibs.in
Watch more on https://channels.glibs.in
व्हाट्सएप पर तेज अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें-
https://glibs.in/subscribe.html
खबरों को फोन पर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए डाउनलोड करें हमारा Android app -
https://play.google.com/store/apps/de...
Facebook - https://www.facebook.com/glibs.in
Twitter - https://twitter.com/Glibs_Media
Raipur Kabbadi Premier League की ट्रॉफी का अनावरण | Raipur KPL | GLIBS Media gossip magazines | |
| 10 Likes | 10 Dislikes |
| 542 views views | 146K followers |
| Sports | Upload TimePublished on 13 Oct 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét